– सदस्यों ने एक दुसरे तिल गुड़ खिलाकर कर दी पर्व की बधाई
– गिल्ली डंडा व पतंग उडाकर मनाया पर्व
जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा एक्टिव द्वारा सिद्ध चक्र कॉलोनी परिसर मे मकर संक्रान्ति (उत्तरायण) त्योहार मनाते हुए पारिवारिक सभा का आयोजन किया। ग्रुप अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि सभी सदस्यों ने इस अवसर पर एक दूसरे को तिल गुड़ खिलाकर मकर संक्रान्ति की बधाईयां दी एवम गुल्ली डंडा, सितोलिया, क्रिकेट, पतंग उड़ाकर सभी बच्चों एवं सदस्यों ने मनोरंजक खेलों का लुफ्त लिया। सभा के पश्चात श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति जावरा द्वारा राम मंदिर इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन सरस्वती पुरम में जाकर किया। सचिव शैलेश मेहता, संजय खेमसरा ने बताया की नए सत्र में ग्रुप समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। सभा में ग्रुप के ललित भंडारी,धर्मेंद्र कोलन,सुभाष टुकडय़िा, संजय झामर, अजय लोढ़ा, प्रमोद छाजेड, अरविंद जैन, पवन डांगी, अंकुर जैन, जितेश चत्तर ,महेंद्र सेठिया, हंसमुख चत्तर, संदीप जैन, मनीष गोधा, अशोक चतर, मनीष नवलखा, ऋषभ छाजेड, आशीष कांठेड़, अनिल धड़ीवाल, राकेश धारीवाल, अजय ओरा, शरद डूंगरवाल, प्रियंक धारीवाल, पीयूष दसेड़ा आदि उपस्थित रहे। सभा का सयोजन सुमित चत्तर,वैभव जैन जैन ने किया। जानकारी ग्रुप के प्रचार सचिव दीपकराज चंडालिया ने दी। अंत में आभार कोषाध्यक्ष सौरभ ओरा ने माना।



