जावरा। सकल पँच राठौर समाज जावरा के अध्यक्ष पद हेतु 17 मार्च को चुनाव होने थे, नामांकन की अंतिम तारीख तक 2 उम्मीदवार जगदीश सोलंकी एंव मुकेश राठौर (काँटा बाट) द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। नाम वापसी वाले दिन वरिष्ठजनों की समझाईश के बाद आपसी सामंजस्य बिठाकर मुकेश राठौर ने अपना नाम वापिस ले लिया। जिसके चलजते जगदीश सोलंकी राठौर समाज के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किये गए ।
निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट एस.पी. सोनी द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष को अध्यक्ष पद का प्रमाण प्रदान किया। सोलंकी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज के गोरधनलाल राठौर (मिर्ची वाले), महेश राठोर (सेलिब्रेशन), दिनेश राठौर (सांईराज), संतोष बोराणा, रमेश सोलंकी, मांगीलाल, श्याम राठोर, कमल सिंघल, संजय पताशा, कमल राठौर (गुरुकृपा), मुकेश राठौर (पप्पू), बद्रीलाल चौहान, राकेश राठौर, विकास सर, सत्यनारायण राठौर, गोविंद राठौर (ताल), मुकेश भाटी, निरंजन भाटी, राजेश मोहनलाल राठौर, हरीश सौलंकी, पवन परमार आदि सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की। सोलंकी मित्र मंडल द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर पर आरती कर आतिशबाजी की एवं मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोलंकी ने सभी समाजजनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जीत पूरे समाज की हैं, मेरा प्रथम प्रयास रहेगा समाज मे किसी भी प्रकार की गुटबाजी न रह कर कोई भी मन मुटाव न हो में अपने कार्यकाल समाजजन के सहयोग मार्गदर्शन से समाजहित में कार्य करूंगा।



