– विद्यालय के शिक्षकों तथा 80 विद्यार्थियों ने की थी सहभागिता
जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थियों को दिनांक 18 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक राजस्थान शैक्षणिक भ्रमण पर ले ज़ाया गया। भ्रमण मे कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थी शामिल थे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियो ने जैसलमेर के पास स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा का अवलोकन किया। वँहा की लोन्गेवला सीमा पर पाकिस्तान के टैंक को देख कर वे बहुत रोमांचित हुए। विद्यार्थिरूों ने तानोत राय माताजी का मंदिर देखा जहां पाकिस्तानी धमाकों का कोई असर नही हुआ। वँहा जैसलमेर में विद्यार्थियों द्वारा सैंड ड्यून एवं टेन्ट सिटी मे रहने का लुफ्त उठाया। ताकि वे स्वावलम्बन का सबक सीख सके। जैसलमेर किला और गडी सागर झील की सुन्दरता और आवश्यकता ने बच्चों का मन मोह लिया। जोधपुर के रमणीय स्थानों जैसे की उमैद भवन, जसवंत थाडा और मेहरानगढ़ क़िला की सुन्दरता और अद्भूत कारीगरी ने सभी बच्चों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। इस सम्पूर्ण भ्रमण पर कुल 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्तर व्यवस्था पर विद्यार्थियों ने प्राचार्य देवेन्द्र मूणत और मैनेजर भाविक मूणत का आभार माना।


