– 1.98 मिलीग्राम सोना तथा 260 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई
– प्रशासनिक अधिकारियों की मौजुदगी में खोले गए दानपात्र
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर लगे दानात्रों को प्रबंध समिति वक्फ हुसैन टेकरी शरीफ़ द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में 28 एवं 29 नवम्बर को खोल कर गिनती की गई। जिसमें कुल राशि 7 लाख 79 हजार 970 रुपए तथा 1.98 मिली ग्राम सोना और 260 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। दानपात्रों की गणना के दौरान पटवारी प्रवीण जैन मौजूद रहे। प्रबंध समिति सचिव बाले खान और कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक शाह ने बताया कि इस राशि का उपयोग टेकरी शरीफ़ के विकास कार्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य इकबाल खान और सैयद नासिर अली मौजूद रहे।


