– लायंस नैत्र चिकित्सालय पर मरीजों को बांटे दवाई व चश्मे
जावरा। नगर में तीर्थ तो बहुत है और उनकी सेवा पूजा हम सभी करतें हैं लेकिन हमें जो सुकुन आज सेवा तीर्थ लायंस नेत्र चिकित्सालय पर मिला उसका वर्णन या उल्लेख के लिए शब्द नहीं है आज सेवा तीर्थ लायंस नेत्र चिकित्सालय पर नेत्र रोगियों के लिए जो व्यवस्था देखी वह अतुलनीय हैं ।
यह बात नगर की समाजसेविका राखी सुनील कोठारी ने लायंस नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन हुए रोगियों को चश्मा व दवाई वितरण के दौरान कहीं। इस दोरान नगर के उद्योगपति समाज सेवी सुनील कोठारी ने भी अपने विचार रखे। दवाई व चश्मा वितरण के बाद कोठारी दम्पत्ती ने नैत्र चिकित्सालचय का अवलोकन किया और हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
पूर्व में करवाया था गणेश मंदिर का निर्माण –
लायंस क्लब जावरा कोषाध्यक्ष संदीप रांका ने बताया की कोठारी दंपत्ति द्वारा पूर्व में लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर का निर्माण किया गया साथ ही विभिन्न अवसरो पर लायंस नेत्र चिकित्सालय में सहयोग प्रदान किया आज के दवाई चश्मा वितरण समारोह को आतिथ्य प्रदान करनें वाले नगर के समाजसेवी दंपत्ति राखि – सुनील कोठारी का स्वागत सम्मान लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा, सचिव रजत सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन विजय पामेचा, पुर्वाध्यक्ष अनिल धारीवाल, अरुण संघवी, सजी वर्गीस, अनिल काला, पंकज काठेड, अनुप शर्मा ने किया।


