– पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख से अधिक का मश्रुका किया जब्त
– हसनपालिया निवासी फजलु को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो, हथियारों और गुंडा तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध जारी अभियान के तहत औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आदतन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर गुंडे को अवैध हथियारोंं, मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस तथा आम्र्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब 20 लाख से अधिक का मश्रुका भी जब्त किया है।
औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी ओपीसिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुलकुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र की टीम को 18 दिसंबर को मुखबीर सुचना मिली कि हसनपालिया का फजलु जिप कमान्डर से अफिम डोडाचुरा एमडी लेकर रतलाम तरफ जा रहा है। जिसके पास हथियार भी हो सकते है। मुखबीर सुचना पर उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण गिरी ने अपने टिम के साथ सम्भावित स्थान खोखरा तिराहा महू निमच रोड पुलिया के पास जाकर घेराबन्दी कर मुखबीर के बताये अनुसार महेन्द्र कमान्डर जिप को पकड़ा जिसमे चालक से नाम पता पुछा जो मुखबीर के बताये आनुसार आरोपी फजलु उर्फ अली हुसैन निवासी हसनपालिया का होना पता चला।
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ और मिले हथियार –
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर सुचना अनुसार वाहन कि तलाशी ली गयी तो गाडी मे 62 किलो ग्राम डोडा चूरा, 2 किलो 800 ग्राम अफीम 102 नग 12 बोर कारतुस के लोड बन्दुक मिली एव आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 01 जिन्दा कारतुस, 01 मोबाईल, 01 डोगंल, 140 ग्राम एमडी एवं 26 हजार 400 रुपये नगद मिले। जिस पर मौके पर विधीवत कार्यवाही कर आरोपी फजलु उर्फ अली हुसैन पिता मजीद खा मेवाती (38) निवासी हसनपालिया को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 18, 22 के साथ आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी के कब्जे से जब्त मश्रुका जिसकी किमत तकरीबन 20 लाख 21 हजार 150 रुपए है।
इन पुलिसकर्मियों की भुमिका रही सराहनीय –
हिस्ट्रीशीटर गुंडे के पकडऩे में थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक ओ.पी.सिंह, उनि लक्ष्मीनारायण गिरी, राकेश मेहरा, प्रआर कमल परमार, दिलीप शर्मा, शैलेष ठकराल, कृष्णपालसिंह पवार, आर रविन्द्र सिह, कृष्णपालसिह, अर्जुन चदेल, रमेश पांचाल, कुलदीप जाट, महेन्द्रसिह, महिला आर. राधा डामर के साथ सैनिक दिनेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


