– पटेल कॉलोनी में प्रतिदिन अलग अलग थीम पर हो रहा गरबा रास
जावरा। श्री नवदुर्गा उत्सव समिति पटेल कॉलोनी में प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर गरबा आयोजीत कर मातारानी की भक्ति का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है। रविवार की रात में महाअष्टमी के दिन पटेल कॉलोनी की साधिकाओं ने हाथों में खप्पर लेकर महाकाली के साथ महाकाल की भक्ति से युक्त गरबा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार मीणा ने बताया कि रविवार को महाअष्टमी के दिन पंडित सचिव पण्ड्या ने 51 दीप जलाकर मातारानी की महाआरती की, प्रसादी वितरण के साथ साधिकाओं ने बंगाली और मराठी वेशभुषा में महाकाली के साथ महाकाल की भक्ति से युक्त गरबा प्रस्तुत किया। अतिथि के रुप में आलोट महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एमपी ऋषी तथा गगन ऋषी के साथ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंदनसिंह तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ अर्चना चंदन सिंह रहे। साधिकाओं को गरबा प्रशिक्षण रीना मीणा, विनीता कुंवर चौहान तथा चंचल कुंवर चौहान ने दिया।
आरती के बाद प्रसादी में फरियाली एवं केशर दूध वितरण किया। समिति अध्यक्ष कलमसिंह सिसोदिया ने बताया कि 7 वे वर्ष भी महानवमी पर कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत माता का दुपट्टा ओढाकर किया गया। इस मौके पर भंवरलाल राठौर, इंदरसिंह भयडिय़ा, मनोहरसिंह मुजाल्दे, अनोखी पांचाल, बलवंतसिंह, गजराजसिंह, गिरीराज भट्ट, डॉ. अंकित विजयावत, डॉ. मनीष अहिरवार, सुधीर पंवार, नवीन पालीवाल, शिवराजसिंह, हिम्मतसिंह, सुधीर पंवार, बीएस अलावा के साथ शीलारानी तोमर, लक्ष्मी पँवार, अंजली विजयावत, कविता जायसवाल, पूनम मालवीय, ऋतु सैनी, सीमा सैनी, विन्नु कुंवर, टमा कुंवर, नीता पालीवाल, रीना पंवार, वंदना पालीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।


