– सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने औद्योगिक क्षैत्र थाना सीमा में मौजुद मैंगजीनों पर जांची सुरक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जावरा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद हुई 11 मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद अब पुरे प्रदेश में पटाखा भंडारणों, फैक्ट्रियों के साथ ही माईनिंग को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्ती का रुख अपना लिया है। पुरे प्रदेश में सघन जांच प्रारंभ करते हुए सुरक्षा इंतजाम की नब्ज टटोलना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी मे जावरा के माईंनिंग व्यापारियों के गोदामों पर भी बुधवार को सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने पहुुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जब्त टटोली।
सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि हरदा में रहवासी क्षैत्र में मौजुद अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद औद्योगिक क्षैत्र थाना सीमा में स्थित मैगजीन अरिंहत इंटरप्राईजेस नागदी और मॉडर्न इंटरप्राईजेस बागाखेड़ा पर पहुंचकर सर्चिंग की और वहां के सुरक्षा इंतजामों को जांचा इस दौरान औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी ओपीसिंह व पुलिस जवान भी मौजुद रहे। सीएसपी ने निरीक्षण के बाद संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


