– रतलाम जिले में बनेंगे 15 से अधिक प्रशिक्षण केन्द्र
– प्रत्येक केन्द्र के आसपास की 200 से अधिक बालिकाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जावरा। रतलाम अमेचौर मार्शल आर्ट्स डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हर आँगन एक वीरांगना नाम से मुहिम की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियों को मुहिम से जोड़कर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरुक करना मार्शल आर्ट्स के साथ लाठी , तलवार बाजी और नानचाकू का प्रशिक्षण देना साथ ही क़ानूनी जानकारीयाँ देना जिससे बालिकाएं आत्मविश्वास के साथ अपने साथ घटित होने वाली घटनाओं को नियंत्रण कर सके ।
रतलाम मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था सचिव जिला मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा । रतलाम जिले में 15 से अधिक प्रशिक्षण केन्द्र बनाए जाएँगे प्रत्येक केन्द्र पर आसपास क्षैत्रोंं की दो सौ से अधिक बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसकी योजना बनाकर गांव गांव जाकर देवड़ा और उनकी टीम सदस्य रणवीर सिंह सोलंकी, प्रिया कुंवर सिसोदिया, सुमा, देवांश राठौड़ और माही हाड़ा ने घर घर संपर्क कर बालिकाओं की सूची तैयार करना प्रारंभ कर दिया है सर्वे के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मुहिम में बलवंत सिंह देवड़ा के साथ 50 बालिकाएं मास्टर ट्रेनर और हर छेत्र के करीब 150 समाज सेवी कार्यकर्ता एवं संस्थाएं सहयोग करेगी।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

