– ब्रह्माकुमारी के जावरा केन्द्र पर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
– हर घर दो पौधे लगाने का दिया संदेश
जावरा। हजारों वर्षों से प्रकृति हमें दे रही है, हमारी पालना कर रही हैं। अब समय है कि हम प्रकृति की पालना करें, उसका संरक्षण करें, अपने शुद्ध संकल्पों से प्रकृति को अपने मूल रूप अर्थात् सतोप्रधान बनने में उसकी मदद करें।
यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीके सावित्री दीदी ने जावरा स्थित केन्द्र पर पर्यावरण के प्रति जागरुकता को लेकर कहीं। दीदी ने कहा कि 5 जून को विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, साथ ही लोगों को पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए तत्काल रूप से एकजुट करने का भी प्रयास किया जाता हैं।
हर घर दो पौधे लगाने का दिया संदेश –
इसी प्रयास में जावरा नगर मे पहाडिय़ा रोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बी.के. सावित्री दीदी ने हर घर दो वृक्ष के पौधे लगाने का संदेश दिया। इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए बी. के. भाई बहनों के द्वारा नगर में स्थित सिविल अस्पताल के प्रांगण में जावरा ब्लॉक मुख्य चिकित्सक अधिकारी शंकरलाल खराड़ी के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी शिवकन्या दीदी, डॉ शालिग्राम धाकड़, मोहनलाल नागर, सुनील नेका, महेश मावर, राकेश अरोड़ा, राम भाई, पायल आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

