• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

October 13, 2026

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»गुटबाजी कैंसर हैं, इसे जड़ से समाप्त करना लक्ष्य : जीतू पटवारी
जावरा

गुटबाजी कैंसर हैं, इसे जड़ से समाप्त करना लक्ष्य : जीतू पटवारी

EditorBy EditorJanuary 17, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गुटबाजी को कैंसर बताने वाले जीतू पटवारी जावरा विधानसभा में ही दो जगह सभा कर गए
– 27 जनवरी को संविधान बचाओं यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का किया आव्हान
जावरा/ढोढर। संविधान निर्मात्रा डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू में 27 जनवरी को दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा होगा। जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटवारी ने नीमच, मंदसौर के साथ ही जावरा का भी दोरा किया। जावरा विधानसभा में जीतू ने जावरा के साथ ढोढर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आयोजन में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आव्हान किया।
जावरा के सांई रिसोर्ट पर आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जीतू पटवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी में गुटबाजी एक कैंसर की तरह हैं, इसे जड़ से समाप्त करना हैं, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। चाहे जो कुछ करना पड़े इस गुटबाजी को समाप्त करना हैं। मार्च माह संगठन संघर्ष पर्व मनाया जाएगा। जिसमें गांवों में पंचायत स्तर पर पंचायत समिति, नगरीय निकायों में वार्ड स्तर और बूथ स्तर पर मोहल्ला समिति बनाकर कांग्रेस को इस 2025 में मजबूत करने का काम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सभी प्रभारियों की रहेगी। प्रदेश के 230 जिम्मेदारों को इस पर्व के लिए जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का काम कांग्रेस द्वारा किया जाएगा। आगामी 27 तारिख को महु में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जून खडग़े सहित कांग्रेस सभी बड़े नेता आ रहे हैं, हम सभी को एक जूट होकर संविधान को बचाने के लिए काम करना हैं।

जावरा में इन्होने किया सम्बोधित –
जावरा में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का स्वागत प्रदेश महासचिव मोहम्मद युसूफ कड़पा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, नपाध्यक्ष अनम कड़पा, पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सोलंकी, प्रेमसुख पाटीदार, डॉ महादेव पाटीदार, चन्द्रशेखर शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, सत्यनारायण झाला आदि ने सम्बोधित करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लेकर कांग्रेस को एकजूट व मजबूत बनाने की बात कहीं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, डीपी धाकड़, मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, विनोद ओरा, अनिस कल्याणे, आसीफ कबाड़ी, इरफान मेव, महेश शर्मा, दानिश सिद्दकी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटवारी का स्वागत किया। सभा में कांग्रेस द्वारा पटवारी का शाल श्रीफल ओर साफा बांधकर सम्मान भी किया गया। संचालन ब्लाक अध्यक्ष सुशिल कोचट्टा ने किया l
फरजाना खान के नेतृत्व में किया स्वागत –
जावरा के सांई रिसोर्ट में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी को प्रदेश कांग्रेस सहसचिव फरजाना खान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर से स्वागत किया। स्वागत में फरजाना खान के साथ नपाध्यक्ष अनम कड़पा, अन्नपुर्णा पंवार, रशीदा बी आदि सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व सदस्याएं मौजुद रही। ढोढर में सोलंकी के नेतृत्व में हुआ स्वागत –
जावरा विधानसभा के ढोढर में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का रतलाम जाते समय नगर के आशीर्वाद रिसोर्ट में वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, सरदारपुर विधायक एवं जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल, तराना विधायक महेश परमार, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर नागदा भी उपस्थित रहे। नगर आगमन पर निजाम काजी पार्षद, इब्राहिम मंसूरी पार्षद, पेपा पहलवान, पप्पू चारोडिय़ा सहित नगर के एवं आसपास के कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post Views: 191
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

October 13, 2026

भाजपा नगर मंडल जावरा ने स्वर्गीय अजय सिंह भाटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 11, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

By EditorOctober 13, 2026

– 20 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की सवारी, शाम 7.15 बजे होगा रावण, कुंभकर्ण…

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

October 13, 2026

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.