– राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन का दौर शुरु
– शहर की विभिन्न बस्तियों में निकलेगा पथ संचलन
जावरा। विजया दशमी के अवसर पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला जाता है, इसी कड़ी में रविवार को वैघनाथ बस्ती का पथ संचलन निकाला गया। संचलन से पूर्व जीनियस पब्लिक स्कूल पर बोद्धिक हुआ। जिसमें जिला कार्यवाह दिग्पाल सिंह राठौर ने बोद्धिक सम्बोधन दिया। नगर संचालक महेश पाण्डेय भी मौजुद रहे। बोद्धिक पश्चात घोष की धुन पर कदम ताल करते हुए संचलन प्रारंभ हुआ जो इंदिरा कॉलोनी स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल से जवाहर नगर, स्टेशन चौराहा, महावीर काम्लेक्स, जेतका साहब की गली, सिंधी मोहल्ला , रतलामी गेट , पायल होटल की समीप वाली गली से मालीपुरा, मलवासी पुरा, कृष्णा कॉलोनी होकर पुन: इंदिरा कॉलोनी जीनियस पब्लिक स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। संचलन में वैघनाथ बस्ती के सभी स्वयं सेवक मौजुद रहे।


