– गीता भवन ट्रस्ट द्वरा चोथी बात विधायक बनने पर डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का स्वागत किया
जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी 84 वां गीता जयंती महोत्सव 11 से 19 जनवरी 2024 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव पर श्री राम क था का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय का लगातार तीसरी बार विधायक बनने पर सम्मान किया। ट्रस्ट सचिव अशोक सेठिया ने बताया कि राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के मुखारविद से राम कथा का रस पान कराया जाएगा। राम कथा 11 जनवरी से गीता भवन प्रांगण में प्रारंभ होगी। इसक े तहत गीतांजली समारोह समिति का गठन भी किया गया। समिति संयोजक ईश्वरलाल त्रिवेदी, सहसंयोजक कैलाश विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग को मनोनीत किया गया। बैठक में हरिनारायण अरोडा, मोहन पटेल, प्रदीपसिंह सौलंकी, गायत्री प्रसाद मंडलोई, राजेन्द्र श्रोत्रिय, डॉ. आर.एन. मण्डवारीया, डॉ. सीएल वर्मा, देवीशरण शर्मा, चिमनलाल गर्ग आदि उपस्थित थे।


