– भाजपा नगर मंडल ने गोशाला में गायों को खिलाया गुड़ और चारा
– अस्पताल में मरीजों को बांटें फल व बिस्किट
जावरा । कार्यकर्ता ही किसी भी दल की मुख्य शक्ति होती है, उसी में ये ताकत होती है कि वो किसी भी पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है, इन सिद्धांतो को मानने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की जन्मजयंती भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल जावरा द्वारा श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला पर गायों को गुड चारा खिलाकर गौसेवा करते हुए मनाई। इसके पश्चात उनकी स्मृति में सिविल अस्पताल में मरीजों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने डॉ पाण्डेय को याद करते हुए कहा कि उनकी दृढ इच्छाशक्ति व संगठनात्मक सोच सदैव उच्च स्तर की रही, उन्होंने पार्षद के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में पराजित किया, इसके पश्चात 8 बार क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। जन्म जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि आदरणीय बाऊजी ने सदैव सिद्धांतवादी और नैतिकता प्रधान राजनीति करी।
चित्र पर किए पुष्प अर्पित –
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रजत सोनी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर मण्डल पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा डॉ पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ नेता अभय कोठारी, नंदकिशोर महावार, मनोहर पांचाल, अजयसिंह भाटी, प्रांजल पांडेय, रजत सोनी, पंकज काठेड, अनिल मोदी, सोनु यादव, सुभाष टुकडय़िां, देवेंद्र जादौन, राजेश धाकड, सुरेश चौरडिया, सत्यनारायण पांचाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, शिवेंद्र माथुर, अकरम कबाडी, मनीष ऊंटवाल, मोतीलाल यादव, शुभम पोरवाल, प्रकाश बालचंदानी, छोटी यादव,भुरू कुरेशी, शरीफ कुरेशी, गोविंद कछावा आदि उपस्थित रहे। आभार महामंत्री अनिल धारीवाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.