– गुड़, तिल की गजक के साथ सजी पतंग की दुकानें
– मैदानों के साथ गली मोहल्लों में खुब खेला गिल्ली-डंडा
– आसमान हुआ सतरंगी, उडी रंग बिरंगी पतंग
जावरा। दान पुण्य का पर्व मकर संक्रांति सोमवार को धूम धाम के साथ मनाया गया। पर्व के लिए बाजार में गुड़ और तिल से बनी गजक और रंग बिरंगी पतंगों की दुकानें पर खासी रौनक देखी गई। पतंग बाजी के साथ मैदानों के साथ गली ओर मोहल्लों में गिल्ली डंडा खेला गया। कॉलोनियों में महिलाओ ने सामुहिक रूप से गिल्ली-डंडा खेला। पर्व से एक दिन पूर्व से ही बाजार में गजक और पतंग की दुकानों पर खासी भीड़ रही। पतंग और डोर लेने में बच्चो के साथ बड़ो में भी उत्साह देखा गया।
1 रुपए प्रतिदिन देकर ले गौ सेवा का लाभ –
शहर की श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला द्वारा गौ संवर्धन और पालन हेतु गौ ग्रास सेवा योजना चलाई गई है जिसमें 1 रुपए प्रतिदिन के मान से राशि प्रदान कर पुरे वर्ष भर की गौसेवा का लाभ लिया जा सकता है। योजना को लेकर गौशाला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मोहन पटेल, किशोर शाकल्य, सचिव अरविन्द पाटीदार, सह सचिव गोपाल सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश मांदलिया के साथ ग्रो ग्रास सेवा योजना संयोजक मनोहर पांचाल, पवन मोदी, अशोक सेठिया, संजय रुनवाल, पी टी क्षीरसागर, राजेन्द्र श्रोत्रिय, जगदीश कुमावत तथा गायत्री प्रसाद मंडलोई ने शहर की दुकानों पर पहुंचकर राशि एकत्रित की, वहीं मकर संक्राति के दिन शहर में अलग अलग स्थानों पर काउंटर भी लगाकर गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया।
गौसेवा कर मनाई संक्राति –
संक्रांति पर गो सेवा का भी अधिक महत्व है इसके लिए शहर की श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला और खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसाइटी की गौशाला पर सुबह से ही गौ माता को गो ग्रास करवाने वाले का तांता लगा रहा। दोनों गोशालाओं पर सुबह से गायों को चारा, गुड़ और लापसी खिलाई गई। शहर में पर्व को लेकर बच्चो में खासा उत्साह नजर आया। साम्प्रदायिक एकता की प्रतिक श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला द्वारा गौशाला में गौ सेवा का गौ भक्तों ने लाभ लिया तथा गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत गौशाला के संचालन में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर नगर के अनेक धार्मिक संस्थाओं, राजनैतिक दलों के नेतागण, सामाजिक संस्थाओं एवं महिला मण्डलो ने सामूहिक रूप से गौशाला में गौ सेवा का लाभ लिया।



