– नवरात्र के पहले ही दिन शहर में चढ़ा गरबो का खुमार
– साँवरिया मित्र मंडल के प्रांगण में 51 साधिकाएं कर रही गरबा रास
जावरा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर के 100 से अधिक पंडालों में घट स्थापना के बाद गरबा रास हुआ। सुबह शुभ मुहूर्त में अंचल के साथ कि शहर वासियों में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं खरीदी और अपने साथ घरों और पंडालों में ले गए। शाम को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई।
शहर में स्टेशन रोड स्थित जेतका साहब की गली में श्री सांवरिया मित्र मंडल द्वारा द्वारा लगातार 5 सालों से यहां माता की आराधना की जा रही है। यहां प्रतिदिन माताजी की आरती के साथ प्रसादी वितरण होता है। जिसके बाद साधिकाओं द्वारा गरबा रास के माध्यम से माताजी की आराधना की जाती है। संस्था के अध्यक्ष भगवान सांवरिया सेठ है, तो यहां के संरक्षक भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव पुष्पेंद्र सिंह गंभीर (बम्पी भैया) है। इस वर्ष यहाँ 51 बालिकाएं गरबा रास कर रही है।
संस्था के योगेश सैनी, रितेश सैनी, पंकज अग्रवाल, अजय शर्मा, कुश अग्रवाल, विशाल, जितेंद्र धनोतिया, राजेश सैनी, यश कुमावत, विनायक पांचाल, देव पांचाल, तुषार कासौट आदि बीते 1 सप्ताह से तैयारियों में लगे थे। संस्था द्वारा स्टेशन रोड पर प्रतिवर्ष शहर के युवकों के लिये बाना डंडा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है