जावरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा द्वारा पुरानी धानमंडी स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अहिंसा, सत्य और देशसेवा के उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा, पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी, प्रदेश किसान महामंत्री मनोहर हरा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता शान्तिलाल, युवा नेता ऋषि भारती, जितेन्द्र सोलंकी, भंवरसिंह चौहान, गौतम नागरु, आयुष जोशी, शरद कदम, अमन सेन, भीष्मा गोसर, हेमंत सिकंदर, निहाल, नीरज शर्मा, लक्की, विकास, कालू राम, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और युवा पीढ़ी को उनके मार्ग पर चलकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

