• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RATLAM : ब्रेकर बनाने का शौक है तो एंबुलेंस में बैठकर देखिए मरीजों का दर्द! कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

November 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

November 16, 2026

जावरा में लापरवाह बाइक चालक को 6 माह का सश्रम कारावास, पत्नी को गंभीर चोट पहुंचाने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

November 16, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
जावरा

सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

EditorBy EditorNovember 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पांच माह से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा सरदार पटेल हॉस्पिटल एवं भारत विकास परिषद
– ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार व दवाइयों का लाभ
जावरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्नाखेड़ा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 16 नवंबर को ग्राम रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा नि:शुल्क दवाइयों का लाभ लिया।शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना एवं राहवीर योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। भारत विकास परिषद अध्यक्ष शेखर नाहर ने बताया कि पिछले पांच माह से परिषद एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की सहायता भी की जा रही है।
गंभीर बिमारी होने पर करते हैं रैफर –
चिकित्सा सेवाएं दे रहे डॉ. अनिल राठौर ने बताया कि पिछले एक माह से वे जावरा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर रहे हैं। शिविर में ही मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार देने का प्रयास किया जाता है। गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए सरदार पटेल हॉस्पिटल रेफर किया जाता है, जहां पात्र मरीज आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में अस्पताल की ओर से मैनेजमेंट प्रभारी विकास जायसवाल, मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा, मेहमूद अली अब्बासी, ग्लोरिया मैम सहित पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं राधा गेहलोत एवं रेणुका ओहरी तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने सेवाएं दीं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरदार पटेल हॉस्पिटल एवं भारत विकास परिषद का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Post Views: 3
#bharatvikasparishad #Health news #jaora news today #Sardar Patel hospital
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में लापरवाह बाइक चालक को 6 माह का सश्रम कारावास, पत्नी को गंभीर चोट पहुंचाने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

November 16, 2026

रिंगनोद प्राचार्य पर विभागीय जांच के निर्देश, बीईओ पर भी होगी कार्रवाई! कलेक्टर कटेसरिया सख्त

November 16, 2026

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026
Don't Miss
रतलाम

RATLAM : ब्रेकर बनाने का शौक है तो एंबुलेंस में बैठकर देखिए मरीजों का दर्द! कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

By EditorNovember 16, 2026

– ब्रेकरों की मनमानी पर कलेक्टर का सख्त प्रहार – रतलाम से सैलाना और ढोढर…

सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

November 16, 2026

जावरा में लापरवाह बाइक चालक को 6 माह का सश्रम कारावास, पत्नी को गंभीर चोट पहुंचाने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

November 16, 2026

रिंगनोद प्राचार्य पर विभागीय जांच के निर्देश, बीईओ पर भी होगी कार्रवाई! कलेक्टर कटेसरिया सख्त

November 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

RATLAM : ब्रेकर बनाने का शौक है तो एंबुलेंस में बैठकर देखिए मरीजों का दर्द! कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

November 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

November 16, 2026

जावरा में लापरवाह बाइक चालक को 6 माह का सश्रम कारावास, पत्नी को गंभीर चोट पहुंचाने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

November 16, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.