– जावरा, पिपलौदा के पटवारियों की बैठक में बोले एसडीएम त्रिलोचन गौड़
जावरा। फार्मर रजिस्ट्री व आरओआर खसरा सहित अन्य कार्यो को लेकर गुरुवार को जनपद पंचायत जावरा के सभागृह में जावरा और पिपलौदा अनुविभाग के समस्त पटवारियों की अनुभाग स्तरीय बैठक में एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने समय सीमा में फार्म रजिस्ट्री व आरओआर खरास लिंकिंग के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार जावरा संदीप इवने, पिपलौदा तहसीलदार देवेंद्र दानगढ़, नायब तहसीलदार टप्पा ढोढर वैभव जैन एवं नायब तहसीलदार टप्पा बड़ावदा श्रद्धा त्रिवेदी, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया एवं सीएससी सेंटर जिला प्रबंधक आशीष रसीले भी उपस्थित रहे।
एसडीएम गौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार समस्त पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री एवं आरओआर खसरा लिंकिंग के लिए शिविर का आयोजन 07 फरवरी एवं 10 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें दो पटवारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक दल द्वारा उक्त कार्य को अभियान के रूप में पूर्ण किया जाएगा, शिविर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो इसलिए शिविर के पूर्व ग्राम कोटवार द्वारा मुनादी कराई जाए एवं साथ ही शिविर पश्चात किए गए कार्य के आंकड़े एक्सेल शीट में दर्ज किए जाए। सीएससी जिला प्रबंधक आशीष रसीले की उपस्थिति में एसडीएम जावरा द्वारा कहा गया कि उक्त शिविर में सीएससी सेंटर का पूरा सहयोग लिया जाए एवं शिविर के समय सीएससी सेंटर प्रतिनिधि वहां उपस्थित रहे क्योंकि आने वाले समय में शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री एवं आर ओ आर खसरा लिंकिंग अनिवार्य रहेगा साथ ही प्रधानमंत्री सम्मान निधि के साथ अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उक्त दोनों ही कार्य प्राथमिकता से किया जाना अनिवार्य हैं। बैठक में राजस्व निरीक्षक एवं समस्त पटवारी जावरा एवं पिपलोदा उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

