जावरा । शहर में आगामी त्योहारों और चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राहुल लोधा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जावरा SDOP शक्तिसिंह चौहान, औद्योगिक जावरा थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह, केंदीय सुरक्षा बल कंपनी कमांडर जगदीशचंद्र केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया , मार्च थाना जावरा शहर से शुरू होकर स्टेशन रोड, लक्ष्मीबाई रोड, नीम चोक, आजाद चोक, घंटा घर, धान मंडी, मेवा तीपुरा से होकर पुनः शहर थाने पर समाप्त हुआ ।

