– मायाखेड़ा-बागाखेड़ा में आबकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के अड्डों पर छापा
जावरा/रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जावरा क्षेत्र के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से तैयार की जा रही कच्ची शराब और भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया।
आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल एवं श्री पुष्पराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 38 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने विभिन्न आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत 2,27,600 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

