*अँग्रेजी लेखक कारुलाल जमड़ा को क्रिश्चियन लिटरेचर में डॉक्टरेट की मानद उपाधि
जावरा : नगर के अँग्रेजी लेखक कारुलाल जमड़ा द्वारा फिलीपींस के लेखक MS Tibbs की पुस्तक “सर्च फॉर स्क्रिप्चर्स” के अनुवाद के अतिरिक्त कुछ अन्य विशेष अँग्रेजी पुस्तकों के अनुवाद पर नाइजीरिया के अँग्रेजी साहित्यिक संगठन “रिपब्लिक ऑर्गनाइजेशन” ने अँग्रेजी कवि और अनुवादक कारुलाल जमड़ा को क्रिश्चियन साहित्य में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है l उल्लेखनीय है कि साहित्यकार जमड़ा को दूसरी बार मानद डॉक्टरेट मिला हैl जमड़ा कमला नेहरू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में अँग्रेजी के शिक्षक हैं और कई पुस्तकों का अनुवाद कर चुके हैं l


