बड़ावदा। भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल में दूसरे चरण की सदस्यता अभियान् को लेकर बैठक बड़ावदा नगर के जैन पंचायती मांगलिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह (दादू बन्ना), जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चंद्रवंशी, पूर्व व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सयोजक मांगीलाल अजमेरा, पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधव सिंह, पूर्व पार्षद सोहन जाधव मंचासिन रहे। सर्वप्रथम पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण अतिथि द्वारा किया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। बैठक उदबोधन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिंगड़ ने कहा यह पार्टी की गहरी विचार धारा है जिसे आप और हम नहीं समाज सकते पार्टी आला कमान पूरा ब्योरा लेना चाहती है जिसे हमे घर घर जाकर करना है अजमेरा जी ने कहा कि पार्टी जन संघ से ले कर अब तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखती है जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को 100 /100 सदस्य मुझे 10000 विधायक जी को 15000 व सांसद जी को 25000 सदस्य बनाने है जोकि स्वाभाविक रूप से पूर्ण नही कर सकते उसमे भी हमे योगदान करना होगा मंडल अध्यक्ष दादू बन्ना ने 100 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे कर कहा की आप कार्यकर्ताओं की ही मेहनत से आज बड़ावडा मंडल पूरी विधानसभा में अग्रणी है और मुझे पूरा विश्वास है की आप की मेहनत से पूरे जिले में बड़ावदा मंडल अग्रणी होगा। बैठक में बद्रीलाल चोधरी, महेश सोडाणी, ईश्वर सेन, समरथ पाटीदार, अशोक चंद्रवंशी, संतोष बेरागी, दिनेश पौराणिक, फरीद शाह, गोतम किर, मनोहर राठौड़, बबलू सिंह, सोहनसिंह, जगदीश पांचाल, युवराज सिंह, चेतन सेन, सुरेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, राजू आंजना आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सौरभ हिंगड़ ने किया। आभार महामंत्री रमेश डांगी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.