– व्यापारी संघ का दिवाली मिलन समारोह रविवार को
– लहसुन मंडी में सोमवार को होगा निलाम शुरु
जावरा। दीपावली अवकाश के बाद अरनियापीथा मंडी में लाभपं च मी पर शुभ मुहूर्त में व्यापारियों ने नीलामी कार्य प्रारंभ किया। इधर लहसून मंडी सोमवार से प्रारंभ होगी। जावरा कृषि उपज मंडी व्यापारी संगठन के व्यापारियों ने अरनियापीथा मंडी किराना झोन में शनिवार को प्रात:11.30 बजे सगज बाऊजी की महाआरती की। फिर 12.15 पर शुभ मुहूर्त में नीलामी कार्य प्रारंभ हुआ। मैथी, खसखस, अजवाईन, कलौंजी, चना, गेहु, सोयाबीन आदि जिंसों का नीलामी कार्य प्रारंभ हुआ।
लहसुन मंडी में सोमवार को होगा मुर्हूत –
वहीं डॉ. कैलाशनाथ काटजू कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ ने बताया कि सोमवार को श्री महालक्ष्मी मंदिर मंदिर प्रांगण लहसुन मंडी खाचरोद नाका पर प्रात: 8.30 बजे महाआरती की जाएगी। जिसके बाद प्रात: 9.15 मिलन समारोह होगा। व्यापारीगण शुभ मुहूर्त प्रात: 10 बजे नीलामी में कार्य प्रारंभ करेगे। व्यापारी संघ ने समस्त व्यापारियों व सदस्यों से समारोह में शामिल होने की अपील की।
जनता परिसर में रविवार होगा दिवाली मिलन समारोह –
जावरा कृषि उपज मंडी व्यापारी संगठन अध्यक्ष धीरज सारड़ा, सचिव विनोद दख, कोषाध्यक्ष निरंजन भाटी ने बताया प्रतिवर्र्ष अनुसार इस वर्ष भी व्यापारी पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन संगठन द्वारा किया जा रहा है। शाम 5 बजे जनता परिसर में मिलन समारोह का आयोजन होगा। संस्थापक एवं पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर महेन्द्र गोखरू (गुड्डु) ने संगठन के सभी व्यापारियो से मिलन समारोह में शामिल होने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

