– आरोपी के कब्जे से बगैर नंबर की पल्सर मोटर साईकल भी की जब्त
जावरा। रतलाम पुलिस द्वारारा जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ढोढर पुलिस चौकी पुलिस को सफलता मिली हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस ने कलालिया फंटे से एक आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल मय जींदा मैगजीन के बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे एसडीओपी जावरा शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक हरिश जेजुरकर व चौकी प्रभारी ढोढर कन्हैया अवास्या द्वारा एक आरोपी से अवैध एक काले रंग की 32 एमएम पिस्टल मय मेग्जीन जिंदा राउण्ड तथा बिना नम्बर की नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर साईकिल जप्त कर अपराध आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।
ढोढर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कन्हैया को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति कलालिया फंटा महू-नीमच रोड पर बिना नम्बर की नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर साइकिल लेकर खडा है तथा उसके पास अवैध रुप से एक पिस्टल है जिसमें राउण्ड लगा है तत्काल कलालिया फंटा पर पहुंचे तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय हमराह आर जितेन्द्र व्यास व नरेन्द्र सिंह जगावत मय पंचान के कलालिया फंटा पहुंचकर आरोपी परमानंद पिता समरथ उर्फ श्यामलाल जाति भील (27) निवासी चौरासी बडायला थाना औ.क्षेत्र जावरा जिला रतलाम से एक काले रंग की लोहे की .32 एमएम पिस्टल, पिस्टल की मेग्जीन में 01 जिंदा राउण्ड तथा आरोपी की बिना नम्बर की नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी परमानंद भील के विरुद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 का पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान परमानंद से पिस्टल के स्त्रोत के बारे में पूछताछ करने पर नितेश पिता बालाराम (23) निवासी नवेली थाना कालूखेड़ा से लाना बताया। आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर पिस्टल और राउंड विजय पिता समरथ निवासी चौरासी बड़ायला थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा से लाना बताया। पुलिस विजय की तलाश में जुटी हैं।
आदतन आरोपी हैं परमानंद –
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी परमानंद पिता समरथ उर्फ श्यामलाल जाति भील (27) निवासी चौरासी बडायला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, लूट, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के 08 प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की लोहे की .32 द्वद्व पिस्टल ,एक जिंदा राउण्ड तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बर की नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर साईकिल सहित कुल करीब एक लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

