देर रात जावरा पहुंचे एसपी अमित कुमार, शहर थाना और यातायात चौकी का किया निरीक्षण, देखे फोरलेन के ब्लैंक स्पॉ
– ब्लैंक स्पॉट देखकर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
जावरा। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुधवार की देर रात अचानक जावरा शहर पहुंचे। एसपी ने जावरा शहर थाना और चौपाटी बस स्टेण्ड स्थित यातायात चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। रात में थाना और यातायात चौकी की नब्ज टटोलने एसपी अचानक बगैर किसी सूचना के जावरा पहुंचे थे। एसपी ने शहर थाना पर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने देखे ब्लैंक स्पॉट –
वहीं चौपाटी यातायात चौकी के अवलोकन के बाद ट्रेफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी के साथ यातायात व्यवस्था देखी, एसपी ने इस दौरान फोरलेन पर ट्राफिक के साथ ही चौपाटी चौराहा, फोरलेन ओव्हरब्रिज, सीटी ओव्हरब्रिज के साथ भीमाखेड़ी चौराहा जैसे हादसों के ब्लैंक स्पॉट का निरीक्षण कर इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश ट्रफिक इंचार्ज को दिए। ब्लैंक स्पॉट के साथ ही एसपी ने बाजार की यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसपी के अवलोकन के दौरान सीएसपी दुर्गेश आर्मो भी मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

