– लायंस क्लब जावरा ओजस के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन
– डॉक्टर्स का सम्मान कर शुरु किया सत्र का शुभारंभ
जावरा। लायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के रीजन 1, झोन 2 के अन्तर्गत आने वाले लायंस क्लब जावरा ओजस के सत्र 2024-25 हेतु नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन पूर्वाध्यक्षों की सहमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर दीपिका सोनी, सचिव कविता कुंवर चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर पूष्पा सोनी को मनोनीत किया गया।
नवीन सत्र हेतु पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद डाक्टर्स डे पर शहर के चिकित्सक डॉ हमीरसिंह राठौर, डॉ अदिती राठौर तथा डॉ अजयसिंह राठौर का पुष्पमाला से सम्मान किया। श्री सांवरिया सेठ मंदिर की वर्षगांठ पर आयोजित भंडारे में लायसं क्लब ओजस पदाधिकारियों ने जल सेवा कर अपनी पहली सेवा गतिविधि भी सम्पन्न की। इस दौरान अध्यक्ष दीपिका सोनी, पूर्वाध्यक्ष रजनी अरोड़ा, आशा खारीवाल, सुनिता जैन, संतोष शर्मा, रेखा रावल, प्रथम उपाध्यक्ष शीतल मेहता, सचिव कविता चौहान, कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी, मंजु शर्मा, संगीता सोनी, ममता सोनी, मौजुद रहे।