– त्रिमूर्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ
– करीब 450 से अधिक खिलाड़ी करेंगे शिरकत
जावरा। खेल भावना को सर्वोपरी मानते हुए खिलाड़ी जब खेल के मैदान में उतरता है तो सफलता निश्चित ही खिलाड़ी को जीत हासिल करने में मददगार साबित होती हैं। इसी खेल भावना के साथ त्रिमूर्ति कॉन्वेंट हायर सेकन्डरी स्कूल के विद्यार्थी खेल मैदान में उतरे।
संस्था प्राचार्य संदीप सक्सेना ने बताया कि संस्था द्वारा निर्धारित इस खेल महोत्सव में चारों हाऊस वीनस, मरक्यूरी, जूपिटर एवं नेप्च्यून हाऊस के लगभग 450 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया । जिनमें क्रिकेट, खो – खो, व्हालीबाल, टेबल-टेनिस, बेडमिंटन, 80 मीटर रेस, बुक बैलेंसिंग, चेयर रेस , फ्रॉग रेस शामिल हैं ।
मार्च पास्ट से हुआ शुभारंभ –
खेल महोत्सव में शुभारंभ के मुख्य अतिथि एम. एच. नंदा कराते कोच एवं विवेकानंद स्कूल के संचालक देवेन्द्र चौहान ने मार्चपास्ट की सलामी ली। शपथ के पश्चात खेलों का आरम्भ हुआ। प्रथम क्रिकेट लीग मैच में मरक्यूरी हाऊस विजेता रहा जबकि खो – खो (बालक एवं बालिका सीनियर) लीग मैच में नेप्च्यून हाऊस विजेता रहा ।


