– पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
जावरा। जम्मु के पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए 27 पर्यटको को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए शनिवार को कांग्रेस ने शहर के चौपाटी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही कश्मीर में सुरक्षा में चुक पर सरकार सवाल भी खड़े किए। वहीं भविष्य में ऐसी घटनाए हो इसके लिए केन्द्र सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। भारत माता की जय के साथ ही देश भक्ति गीत के साथ प्रदर्शन हुआ।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे रतलाम मंदसौर फोरलेन स्थित चौपाटी चौराहे पर कांग्रेस नेता तथा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह सोंलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पहलगांव में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए आंतकवाद का पुतला दहन किया। नारेबाजी के साथ ही सोलंकी ने पुतले का दहन कर आतंकवाद के खिलाफ सरकार सेे सख्त कदम उठाने की मांग की साथ ही कश्मीर में प्रतिदिन जाने वाले हजारों पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए भी खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ आतंकवादियों को पकड़ कर उन्है कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
इनकी रही उपस्थिति –
आंतकवाद के पुतला दहन के दौरान अवसर पर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नपा पार्षद निजाम काज़ी, नगर पालिका पूर्व सभापति इब्राहिम मंसूरी, पप्पू चारोडिय़ा, कान्हा हाड़ा, इमरान मंसूरी, यासमीन खान, रिजवान पठान, रफीक शाह, पवन चौरसिया, ओमप्रकाश मालपानी, भोजराजसिंह परिहार, नरेंद्र ऊंटवाल, बलविंदरसिंह सेठी, कृष्णा अखेडिय़ा, महेश शर्मा, दानिश सिददीकी, सुनील नागर, संदीप पटेल, मनोहर हरा, यूसुफ पठान सरपंच, सय्यद इश्तियाक, सईद कुरेशी, फैसल अली, ऋषी भारती, सनि अकेडिया, प्रेमचंद गुजराती, संदीप पटेल, कादीर खान, जैद पठान, जीतू सोलंकी, समीर मंसूरी, सलमान बुखारी, अलफैज पठान, शादाब हुसैन, वसीम शैख आदि उपस्थित रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

