• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»कांग्रेस ने बिजली सड़क और पानी से जनता को वंचित रखा : डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय
जावरा

कांग्रेस ने बिजली सड़क और पानी से जनता को वंचित रखा : डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय

EditorBy EditorNovember 6, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भाजपा के राज में 24 घण्टे मिल रही बिजली
– पुरे प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बिछाया सड़कों का जाल
– पेयजल के लिए किए जा रहे स्थायी प्रयास
जावरा। कांग्रेस ने बिजली, सड़क व पानी जैसी मूलभूत सुविधा से जनता को वंचित रखा। एक ओर जहां अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई थी वही मध्यप्रदेश की जनता ढिबरी, लालटेन, मोमबत्ती के युग मे जी रही थी उस जमाने मे बिजली आती नही केवल जाती थी मिस्टर बंटाधार के राज में यह प्रदेश अंधेर नगरी ओर चोपट राजा की कहावत को सिद्ध कर रहा था। भाजपा की सरकार बनते ही घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे ओर कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे नियमित बिजली देकर प्रदेश को अंधरे से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य किया। कोरोनाकाल में प्रदेश के 88 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में करीब 6 हजार 400 करोड़ रुपये की राहत प्रदान करने का काम भाजपा सरकार ने किया।
यह बात जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार डॉ.राजेंद्र पांडेय ने पिपलौदा मंडल के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कही। डॉ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के राज में सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क पता ही नही चलता था। जैसे ही दचके लगना शुरू होते थे लोग समझ जाते थे कि मध्यप्रदेश आ गया है, अच्छी सड़के नही होने से विकास, निवेश, रोजगार, यातायात पर ग्रहण लग गया था। आज मध्यप्रदेश की सड़कों की प्रशंसा अन्य राज्यो में हो रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क ओर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क संपकर्ता योजना के अंतर्गत गाँव गाँव में सड़कों का जाल फैला है।

गावों तक पेयजल पहुंचाया –
कांग्रेस के राज में पेयजल ओर सिचाई के क्षेत्र में प्रदेश शर्म से पानी पानी हो गया था। सिचाई के अभाव में सूखती फसलों को देख हमने किसानों को खून के आंसू रोते देखा है। छोटे किसानों के खेतों तक तो सिचाई की कोई सुविधा नही हुआ करती थी। घर घर और खेत खेत अगर पानी पहुचाने का काम अगर किसी ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। गाँव गाँव मे हैडपम्प लगाए, नल जल योजना के माध्यम से हर घर नलों से पानी पहुच रहा है इतना विकास कांग्रेस पचा नही पा रही है उनके पास विकास के नाम पर कुछ बताने को बचा ही नही है जनता भ्रमित होने वाली नही है उन्होंने तो भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।
सोमवार को इन गांवों में किया जनसम्पर्क –
भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने बताया कि डॉ.पांडेय ने सोमवार को उमटपालिया, चौरासी बडायला, गुर्जर अरनिया, हल्दुनि, हसनपालिया, आकतवासा, सोहनगढ़, कंचनखेड़ी, कुशलगढ़, अंगेठी बड़ौदा, मचुन, नाँदलेटा, हतनारा, खलियाघाटा नदी पलदुना रोड आदि क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जन सम्पर्क के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा व विभिन्न स्थानों पर डॉ.पांडेय का ऐतिहासिक स्वागत कर फलों से तोला गया। जनसंपर्क के दौरान डॉ. पाण्डेय को युवाओं के साथ साथ वरिष्ठजनो का समर्थन भी मिल रहा है।


जनसम्पर्क में इनकी रही उपस्थिति –
जनसंपर्क के दौरान मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडऱखेड़ा, ओपी जोशी, प्रकाश पाटीदार, जोरावर सिंह, इंद्रजीत सिंह नाँदलेटा, उमेश आचार्य, चंद्रप्रकाश पालीवाल, राकेश जाट, भंवरलाल गुर्जर, बालाराम पाटीदार, राजाराम पाटीदार, रामचन्द्र मिस्त्री, मोहनलाल परमार, शांतिलाल पाटिदार, भुवान राठौर, माणक पाटीदार, बंकट चन्द्रवंशी, चन्द्रपाल सिंह, हेमंत पाटीदार, कन्हैयालाल कानाजी, भंवर लाल धनगर, गोपाल सिंह राठौर, दिनेश शर्मा, खेमराज पाटीदार, बंकट जाट, राहुल जाट, संजय जैन, प्रकाश डाबी, ओंकारलाल गुर्जर, कमलेश पाटीदार, देवेंद्र शर्मा, भेरूलाल गुर्जर, अर्जुन पाटीदार, राहुल पटवाना, राजकुमार गुर्जर, अजय पाटीदार, मदन देवड़ा, मांगू दमामी, मदन गुर्जर, ईश्वर राठौड, बंशीदास बैरागी, देवीलाल पाटीदार, सुरेश पंडित, सुनील पंडित, मनीष पाटीदार, विक्रम जाट, नाथूलाल, प्रवीण जाट आदी भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


मंगलवार को इन गांवों में होगा जनसम्पर्क –
मंगलवार को डॉ.पाण्डेय सुखेड़ा मण्डल के ग्राम भिमाखेड़ी, मामटखेड़ा, तालिदाना, कालूखेड़ा, सेमलिया, चिकलाना, बरखेड़ी, जड़़वासा, पिंगराला, सेमलखेड़ी, रिछादेवडा, रणायरा, मावता, ठिकरिया, रानीगांव आदि ग्रामो में जन सम्पर्क करेगे।

Post Views: 190
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.