जावरा : सी एम राइज विद्यालय जावरा में करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गय। जिसमे इंदौर की IPS अकादमी के करियर मार्गदर्शक कुलदीप शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिफेंस, पैरामेडिकल ,यूपीएससी , IFS, IPS ,MBA,MCA जैसे कई महत्वपूर्ण कोर्सेज एवं परीक्षाओं की महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की उक्त जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की , इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए श्री शर्मा से कई प्रश्न पूछे जिस पर श्री शर्मा ने उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र बोस द्वारा विद्यालय के करियर मार्गदर्शन संबंधी गत वर्षो के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न सोपानो पर मार्गदर्शन प्रदान किया । इस अवसर पर विद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन राकेश डारिया एवं गिरीश मूले ने भी करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के मावि प्रधानाध्यापक राधेश्याम जी गेहलोत भी उपस्थित थे।



