जिले की पांचों विधानसभा सीट जीत रही भाजपा : केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तौमर
– सीएम की सभा में खाली कुर्सियों के सवाल पर मीडिया के एंगल को ही गलत करार दे गए केन्द्रीय मंत्री तौमर
– पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर जायला लेने जावरा पहुंचे थे केन्द्रीय मंत्री
जावरा । प्रदेश में भाजपा को जनता को अपार समर्थन मिल रहा है, रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा विजय प्राप्त करेंगी। प्रदेश की 230 सीटों पर भाजपा चुनाव जीतने का प्रयास करेंगी और स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तौमर ने उपटपालियां स्थित हेलीपेड़ पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। केन्द्रीय मंत्री तौमर ने सीएम के चेहरे के सवाल पर कहा कि मध्यप्रदेश में सीएम चेहरे पर बोले किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है बाद में भाजपा की प्रक्रिया के मुताबिक सीएम चुना जाएगा। भाजपा एक अनुशासन वाली पार्टी है, चुनाव जीतने के बाद सीएम भी तय हो जाएगा।
कुर्सिंयां खाली नहीं थी, मीडिया के एंगल में गड़बड थी –
मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान की सभा में खाली कुर्सियों के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुर्सिंया खाली नहीं थी, शायद मीडिया के फोटो और विडियों लेने के एंगल में गडबड़ी थी। रतलाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना रतलाम और आसपास की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। मध्यप्रदेश के प्रति मोदी जी का अपार प्रेम है और अभी प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के वोटरों को एक चि_ी लिखी है, एमपी के मन में मोदी बसते हैं वो बार बार आए, हर जगह आए यही हमारी कामना है।
चौपाटी चौराहे पर युवा मोर्चा ने किया स्वागत –
जावरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री व भाजपा पूर्र्व प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर का शहर के पिपलौदा रोड़ चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल देवेद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में पुष्पमालाओं से स्वागत कर बाबा महाकाल को तस्वीर भेट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश प्रजापत, जिला महामंत्री राहुल उपमन्यु, जिला कोषाध्यक्ष सौरभ पगारिया, नगर महामंत्री शुभम पोरवाल, वैभव रांका, पंकज अग्रवाल, गौरव गौड़, आलोक जैन, अंकित धाकड , जगदीश सगित्रा, दिव्य जैन आदि उपस्थित थे।


