जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा पर बुधवार को विश्व ओरल दिवस मनाया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा ने सभी स्वास्थ कर्मियो को शपथ दिलाई। इस दौरान ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें दंत रोग चिकित्सक डॉ फैजान उस्मानी ने बताया कि इस वर्ष की थीम, ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी बाड़ी निर्धारित की गई हैं, दातो की देखभाल, उपचार, पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई, ब्रश करने की सही विधि चिकित्सको द्वारा बताई गई, साथ ही ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में हरी सब्जियां तथा दूध से बने पदार्थ खाने तथा दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी गई। डॉ उस्मानी ने बताया कि मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन करना है, शिविर में डॉ दिनेश कन्नौजे, डॉ अनिता नरगेश, डॉ उमा पाटीदार, कैलाश पवार , शैलेन्द्र कुमार दवे, सायमा खान, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे।



