– निलामी के बाद बची हुई जमीन पर होगी बेरिकेटिंग व अन्य व्यवस्था
– जमीन की कमि के चलते लाखों जायरीनों के लिए होगी परेशानी
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर हुसैन मिशन द्वारा हज़रत इमाम हुसैन की याद में दस दिनी चेहल्लुम का आयोजन इस साल 15 से 25 अगस्त 24 तक होगा। लेकिन इससे पहले हुसैन टैकरी प्रबंध समिति हुसैन टेकरी की भूमि को कृषि हेतु निलाम करने जा रही हैं। कृषि भूमि निलाम होने के चलते चैहल्लुम के दौरान जमीन पर फसल खड़ी रहेगी तो जगह की कमी होगी, ऐसे में हुसैन टैकरी पर चैहल्लुम में आने वाले लाखों जायरीनों के लिए व्यवस्था जुटाने में समस्या आएगी। निलामी के बाद बची हुई जमीन पर चैहल्लुम को लेकर बेरिकेटिंग व अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी।
इन भूमियों की होगी निलामी –
हुसैन टैकरी वक्फ प्रबंध समिति ने तहसीलदार जावरा के माध्यम से हुसैन टैकरी की कृषि भूमियों को 11 माह हेतु निलाम किए जाने की विज्ञप्ति जारी की हैं। जिसमें सर्वे नं. 19-3 बीघा 4 बिस्वा, सर्वे क्रं. 21-3 बीघा 19 बिस्वा, सर्वे क्रं. 24-3 बीघा 2 बिस्वा (कुल 10 बीघा 5 बिस्वा) (सिंचित)। सर्वे क्रं. 30-10 बीघा 8 बिस्वा, सर्वे क्रं. 34-2 बीघा 9 बिस्वा, सर्वे क्रं. 35-2 बीघा 10 बिस्वा, सर्वे क्रं. 37-4 बीघा 15 बिस्वा (कुल-20 बीघा 6 बिस्वा) (सिंचित), सर्वे क्रं. 47-2 बीघा 12 बिस्वा, सर्वे क्रं. 61-10 बीघा 10 बिस्वा (कुल 13 बीघा 02 बिस्वा) (सिंचित), सर्वे क्रं. 8-5 बीघा 8 बिस्वा (असिंचित) उक्त सर्वे क्रमांकों की वक्फ संपत्ति कृषि भूमि कृषि कार्य हेतु 11 माह की अवधि के लिए लीज पर दिए जाने के लिए लीज अधिनियम 2014 के तहत नीलाम किए जाने की सूचना निकाली हैं। उक्त कृषि भूमियों की नीलामी आगामी 06 जून को प्रात: 11 बजे तहसीलदार कार्यालय पर निलाम होगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

