– दो दिन से अरनीयापीथा मंडी में खड़े ट्रक, जवान कर रहे ट्रक की निगरानी
– ट्रक ड्राईवर बोल रहे सारे दस्तावेज कम्पलिट फिर भी क्यों मंडी में खड़े किए ट्रक नहीं मिल रहा जवाब
जावरा। गत 17 दिसंबर की रात में अफगानिस्तान के टैग लगी चायना लहसुन से भरे दो ट्रक होटल जोयो चौराहे पर किसानों ने पकड़कर पुलिस थाने पर खड़े करवाए थे। जिसके बाद दो दिन तक ट्रक थाने में खड़े रहे, जांच में कोई भी अधिकारी यह सिद्ध नहीं कर पाए कि ट्रकों में भरी लहसुन अवैध रुप से आई हैं, ऐसे में न्यायालय के आदेश पर औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को दोनो ट्रक छोडऩा पड़े, लेकिन ट्रक छोडऩे के कुछ ही देर पर पुलिस दोनो ट्रक को वापस लेकर आ गई और ट्रक ड्राईवर से चाबी लेकर ट्रक को अरनीयापीथा मंडी में खडा करवा दिया। लेकिन अब सवाल यह उठाता है कि जब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनो ट्रक छोड़ दिए थे, उन्है वापस किस आधार पर लाया गया और किस कारण से मंडी में ट्रक खडे किए हैं, ट्रकों को मंडी में खड़ी करने के बाद ट्रक चालक का विडियों सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह कह रहा हैं कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ट्रक छोड़ दिए थे, लेकिन करीब 25 किलोमीटर चलकर गए थे, और पुलिस ने वापस बुला लिया और हमसे ट्रक की चाबी लेकर ट्रक मंडी में खड़े कर दिए। इतना ही नहीं ट्रक की निगरानी के लिए दो जवान भी तैनात किए गए हैं।
ड्राईवर ने बताया कि ट्रक में जो लहसुन भरी हैं, उसके कस्टम से लेकर बिल्टी व सारे पेपर लगे हुए हैं, गाडिय़ों का टेक्स भी भरा हुआ हैं, ट्रक हमारी रोजी रोटी का एक मात्र साधन हैं, 17 तारिख से हम यहीं खड़े हैं, जिसके चलते हमारे परिवार के लोग भी परेशान हो रहे हैं, आखिल पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रक क्यों पकड़े हैं। इसका जवाब नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने हमसे गाड़ी की चाबीयां भी ले ली हैं और हमारे मोबाईल भी ले लिए हैं, ऐसे में हम ना तो हमारे घर पर बात कर पा रहे हैं और ना ही गाड़ी मालिक से हमारी बात हो पा रही हैं। हमारी ट्रके मंडी में लावारिस हालत में खड़ी हैं।

