जावरा। पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमलजी म.सा., उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से प्रवर्तक भंण्डारी श्री पदमचंदजी म.सा., प्रवर्तक श्री अमर मुनि जी म.सा. के कृपानुरागी आचार्य डॉ शिवमुनीजी म.सा, जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय आगम मनस्वी बहुश्रुत कवि प्रवर्तक श्री विजयमुनिजी म.सा, उप प्रवर्तक श्री सुब्रतमुनीजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती ध्यानयोगी आगम ज्ञाता श्री विकसितमुनिजी म.सा, नवकार आराधक श्री वितराग मुनिजी म.सा. आदि ठाणा 2 दिल्ली के पास मथुरा से उग्र बिहार करते हुए ढोढर स्थानक पर पधार गयें है। आपका आगामी चातुर्मास 2024 का मंगल प्रवेश दिनांक 17 जुलाई 24 बुधवार को खाचरोद रोड स्थित लाभ शुभ परिसर से जैन दिवाकर भवन जावरा पर होगा। आपके ओजस्वी एवं आध्यात्मिक प्रवचन चौपाटी स्थित शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर पर दिनांक 12 और 13 जुलाई को प्रवचन रखे गए हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पुखराज कोचट्टा ने श्रीसंघ के समस्त सदस्यों से विनती की है कि अधिक से अधिक दर्शन वंदन प्रवचन का लाभ लेवें एवं समस्त चातुर्मासिक गतिविधियों में सपरिवार सहित धर्म लाभ लेते हुए गुरुगच्छ की महिमा में अभिवृद्धि करें।
दर्शन वंदन का लाभ लेवें। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

