– इंदौर के श्री चारभुजा सेवा मंडल ने निकाली चार दिवसीय यात्रा
– जावरा में ऋषभ रियल स्टेट के कार्यालय पर दिनेश सुराणा ने किया सत्कार
जावरा। चारभुजा सेवा मंडल इंदौर द्वारा बीते करीब 28 सालों से राजस्थान के गडबोर स्थित श्री चारभुजा मंदिर पर डोल ग्यारस के अवसर पर होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए यात्रा निकाली जा रही हैं। चार दिवसीय यह यात्रा श्री चारभुजा सेवा मंडल एयरपोर्ट रोड़ इंदौर के घनश्याम वैष्णव के नेतृत्व में इंदौर से निकलकर जावरा पहुंची जहां यात्रा में शामिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
ऋषभ रियल स्टेट के सिविल हास्पीटल रोड़ स्थित कार्यालय पर संचालक दिनेश सुराणा और राहुल जाट ने श्री चारभुजा सेवा मंडल के अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव के साथ यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। सेवा मंडल के अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि वे बीते 28 सालों से यह यात्रा निकाल रहे हैं। करीब चार दिन की इस यात्रा में वे इंदौर से लेकर चारभुजा तक बीच में पडऩे वाले सभी देव स्थानों पर दर्शन पूजन करते हैं।
गडबोर स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में डोल ग्यारस के आयोजन में श्रीचारभुजा सेवा मंडल इंदौर द्वारा आयोजन में शामिल होने आए सभी श्रृद्धालुओं के लिए फलीहारी की सेवा की जाती हैं। संघ में विभिन्न सम्प्रदाय के करीब 100 सें अधिक श्रृद्धालु शामिल हैं। संघ के जावरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चारभुजा सेवा मंडल ने जावरा में स्वागत करने पर दिनेश सुराणा और राहुल जाट का सम्मान भी किया।

