– ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिपलौदा ने जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
जावरा/पिपलौदा। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार की शाम को ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिपलौदा द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा के नेतृत्व में मृतकों को श्रृंद्धाजलि देने केंडल मार्च निकाला, नारेबाजी करते हुए पिपलौदा के नगर प्रमुख मार्गो से मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फुंका। साथ ही पिपलौदा थाना प्रभारी प्रकाश गाड़रिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आतंकवादियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ ही भारत सरकार और भारतीय सेना का समर्थन किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई, जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सोलंकी, नंदराम शाह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा, नितेश सुराणा, महेश नांदेचा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

