जावरा। भारतीय स्टेट बैंक कृषि वाणिज्यिक शाखा द्वारा बैंक का 69 वां स्थापना दिवस मनाया। अतिथि सीएसपी दुर्गेश आर्मो, रतलाम डीएसबी अजय सारवान, शहर टीआई जितेंद्रसिंह जादौन, एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय रहे। शाखा प्रबंधक संजय शर्मा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, उसके बाद 69 वीं वर्षगांठ का केक अतिथियों द्वारा काटा गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा स्टाफ एवं ग्राहकों को बधाईयां दी गर्ई। संचालन रवि दुग्गड़ ने किया। आभार राजेश चौधरी ने माना।




