– पानी पीने के नल के आसपास होटल वाले करते गंदगी
– वाटर कूलर भी लगा था, लेकिन हटाने के बाद से नहीं लगा वापस
जावरा। शहर का प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टेण्ड पर कहने को बहुत बड़ा और सुविधाओं से युक्त हैं, लेकिन हकीकत में यहां सुविधाएं कौसों दुर हैं, गर्मियों में यात्रियों की पखों की सुविधा तो दुर प्यासे कंठों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं होता हैं। मजबुरी में लोगों को छत पर रखी टकिंयो से आता गर्म पानी पीकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती हैं, वहीं सक्षम यात्री तो होटल से पानी की बॉटल खरीदकर पानी पी लेते हैं, लेकिन गरीब यात्री को ठंडा पानी नहीं मिलता हैं, हर साल तो नपा बस स्टेण्ड पर यात्रियों के लिए प्याऊ संचालित करती हैं, लेकिन इस साल नपा ने अब तक अपनी प्याऊ चालु नहीं की हैं। जिसके चलते बस स्टेण्ड परिसर में पुलिस चौकी के सामने रखे प्याऊ की पिंजरे पर लोगों ने अतिक्रमण करते हुए ठेले लगा दिए हैं। लेकिन इस और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही हैं। जिसके चलते बस स्टेण्ड पर आने वाले सैकडों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती हैं।
बस स्टेण्ड पर नगर पालिका ने पीने के लिए नल तो लगा रखे हैं, लेकिन इन नलों में बस स्टेण्ड की छत पर रखी टकिंयों से पानी आता हैं, छत पर रखी टंकियों की सफाई भी कम हुई थी, इसकी तारिख भी टंकियों पर नहीं लिखी हैं, वहीं सूत्रों की माने तो ऊपर रखी टंकिया भी खुली पड़ी हैं। ऐसे में यात्रियों को इन नलों से आने वाला गर्म पानी पीना पड़ता हैं। वहीं जिन नलों से यात्री पानी पीते हैं, उनके आसपास इतनी गंदगी पड़ी है कि कई यात्री तो गंदगी देखकर ही पानी नहीं पीते हैं। ऐसे में इन टंकियों का पानी बस स्टेण्ड पर संचालित होटल संचालकों द्वारा ही किया जाता हैं।

खराब होने पर हटा दिया कूलर –
बस स्टेण्ड पर पूर्व में नगर पालिका ने एक वॉटर कूलर लगा रखा था, लेकिन वाटर कूलर के खराब होने के बाद इसे नपा ने कंडम घोषित करते हुए हटा दिया, लेकिन उसके स्थान पर अब तक नया वॉटर कूलर स्थापित नहीं किया हैं। इसके साथ बीते सालों में नगर पालिका मिट्टी नांद रखकर गर्मियों में प्याऊ का संचालन करती रही हैं, इसके लिए नपा ने लोहें की पिंजरा नुमा प्याऊ बनाकर बस स्टेण्ड पर स्थायी रुप से रखी हैं, लेकिन इस साल इसे चालु नहीं किया गया है। जिसके चलते इस प्याऊ पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया हैं, प्याऊ पर व्याप्त इस अतिक्रमण की जानकारी नपा के कर्मचारियों को भी हैं, लेकिन इसके बाद भी इस और कार्रवाई नहीं की गई हैं और ना ही प्याऊ को चालु ही किया गया हैं।
चालु करवाते है प्याऊ –
छत पर रखी टंकियों की सफाई करवाई जाती हैं, बंद पड़ी प्याऊ को शीघ्र चालु करवाते हैं – दुर्गा बामनिया, सीएमओ नगर पालिका जावरा


