जावरा। 22 जनवरी 24 को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निमंत्रण और प्रचार प्रसार को लेकर समुचे देशभर में फ्लेक्स और पोस्टर आदि लगाए गए है, इसी बीच समीपस्थ ग्राम बोरदा फंटे पर भी आमजन को न्यौता देने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे, जिनमें से एक फ्लैक्स को किसी असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की फिज़ा बिगाडऩे के लिए फाड दिया। फ्लैक्स फाडने की सूचना मिलते ही ग्राम बोरदा के रहवासियों के साथ हिन्दु संगठनों के सैकड़ों लोग फंटे पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। काफी देर प्रदर्शन के बाद सभी औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना पहुंचे और आरोपियों पर ढूंढकर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर आवेदन दिया।
औद्योगिक थाना प्रभारी ओपी सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि असामाजिक तत्वों ने श्रीराम भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए बोरदा में श्रीराम मंदिर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत लगे बैनर को फाड दिया। ग्रामवासी बोले कि प्रदेश शासन द्वारा लाउड स्पीकर पर पूर्र्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके तहत प्रशासन द्वारा शहर में सभी मंदिरों व मस्जिदों से स्पीकर उतरवा दिए गए लेकिन ग्राम बोरदा में एक समुदाय के लोगों द्वारा दोनों मदरसों पर आज दिनांक तक स्पीकर नही उतारे गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अब भी मांस की दुकाने संचालित की जा रही है। ग्राम बोरदा फंटे पर अतिक्रमर्णकर्ताओं के कारण दुर्घटना बढती जा रही है। ग्रामीणों ने औद्योगिक थाना प्रभारी से 24 घंटे में असामाजिक तत्वों पर कार्र्रवार्ई करते हुए मदरसों पर लगे स्पीकर व अवैध अतिक्रमण ओर मांस दुकाने हटवाने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन के दौरान सुनील गुर्जर, भूपेन्द्रसिंह, राहुल, जीवन परमार, जगदीश माली, बलवंतसिंह देवड़ा, अशोक, विकास, प्रभुलाल, बल्लु गुर्जर, राधेश्याम, संतोष, अजय, दशरथ, सचिन सिंह, अनिल, विनोद, यशवंत आदि के साथ बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



