– जेएसजी गोल्डन के प्रतीक ओरा ने किया विद्यार्थियों को सम्बोधित
जावरा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड पर आज आज 10वीं 12वीं वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रतिशत कैसे प्राप्त करें इस हेतू मोटिवेशनल कक्षा आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत पूर्व छात्र एवं जैन सोशल ग्रुप गोल्डन के सदस्य प्रतीक ओरा द्वारा भैया बहनों को अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, आदर्श समय सारणी का निर्माण करना, अध्यापन का पैटर्न माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के मापदंड के अनुरूप,समय प्रबंधन, मोबाइल एवं सोशल मीडिया से दूरी,सोने उठने का समय प्रबंधन,परीक्षा के दिनों में खानपान का ध्यान रखना,संगत का ध्यान रखना इन विभिन्न विषयों पर भैया बहनों को स्पीच दी गई और यह भी बताया गया कि किस प्रकार वार्षिक परीक्षा में अच्छे प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं। संचालन अविनाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रेणुबाला शर्मा के साथ समस्त आचार्य व दीदी उपस्थित थे।



