– चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शास्त्री हॉल पर लगाया शिविर
– सीएसपी को रुस्तम जी अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित
जावरा। भारतीय स्टेट बैंक के 70वे स्थापना दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुवार को शहर के शास्त्री कॉलोूनी स्थित शास्त्री हॉल पर संयुक्त रक्तदान शिविर व अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस का संदेश दिया गया। शिविर में 77 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान सुभाष स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा छाता वितरण किया गया। साथ ही रुस्तमजी अवार्ड मिलने पर श्री दुर्गेश आर्मो का सम्मान किया गया।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संदीप मालवीय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहन मुरली वाला, अशोक पाटीदार कृषक कल्याण समिति सदस्य भारत सरकार, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गी, डॉक्टर दिलीप शाकल्य, एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय रहे। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रक्तदाताओं ने नशा मुक्ति का संदेश लेकर नशा मुक्ति का आह्वान किया।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के संजय शर्मा, हरीश बैरागी,रवि दुग्गड़, किशोर, रवि खारीवाल, विकास शर्मा, तरुण तोमर, धर्मेंद्र तोमर, रवि गुलिया, अंकित धाकड़, अश्विन शर्मा, दिनेश सुराणा, अभय कोठारी, सुमित शर्मा, अरुण राव, विश्वेंद्र माथुर, अभिषेक खराड़ी, वीरेंद्र पामेचा, यशवंत सिंह सोलंकी, रवि हेमावत, अंजनीनंदन उपाध्याय, विनोद चौरसिया, संजय स्वर्णकार, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवेन्द्र माथुर ने किया। आभार निलु माथुर ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

