– ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
– पुरानी धानमंडी व चौपाटी स्थित प्रतिमाओं पर किया माल्यापर्ण
जावरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्रीजी दोनों ऐसी महान विभूतियां थे जिन्होंने अपनी विद्वत्ता से देश को नई दिशा प्रदान की। अपनी सादगी के बल पर जिसने ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। गांधीजी असाधारण बुद्धि और सिद्धांत वाले व्यक्ति थे, आपने अपने जीवन में पांच बातों का विशेष ध्यान दिया और इन्हें लोगों ने बहुत सराहा। उनके जीवन की प्रमुख बातें अहिंसा की शक्ति, सच्चाई और ईमानदारी, माफ करना, दृढ़ता एवं धैर्य तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का महत्व। वही स्वर्गीय शास्त्रीजी ने भी आजादी के समय कई आंदोलन में हिस्सा लिया और वह कई बार जेल भी गए। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद आपने कई चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाया। जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है।
यह बात ब्लाक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित माल्यापर्ण समारोह के दौरान कहीं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत श्रीमाल, जिला बुथ कमेटी अध्यक्ष वरुण क्षोत्रिय, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, सद्भावना प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अभय सुराणा, महेंद्र गंगवाल, अन्नपूर्र्णा पंवार, मसूद परदेसी सहित अन्यवक्ताओं ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
किया प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण –
इस दौरान पुरानी धान मंडी स्थित गांधी प्रतिमा व चौपाटी चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के साथ शास्त्री कॉलोनी में स्थित शास्त्री की प्रतिमा पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर बाबुलाल निंबे, साबिर पटेल, कविता चौहान, रानू स्वर्णकार, आसिफ कबाड़ी, जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, चेयरमेन लोकेश विजवा, विनोद ओरा, इमरान मंसूरी, शौकत भाई, अनिल सोनी, महादेव पाटीदार, चंद्रशेखर शर्मा, दानिश सिद्दीकी, अशोक सिसोदिया, नरेश गेहलोत, अशोक सोलंकी, राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महादेव पाटीदार ने कियास। आभार मसूद परदेसी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.