– घंटाघर चौराहे पर आतिशबाज़ी और मिठाई वितरण, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय को दी जीत की बधाई
जावरा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर जावरा शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक कुशलता और पार्टी संगठन की अथक मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।
मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय घंटाघर चौराहे पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। शाम 4:30 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और भारत माता की जय व मोदी-शाह जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं कार्यकर्ताओं ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुंचकर विधायक का मुंह मिठा करवाकर उन्है जीत की बधाई दी। विधायक ने इसे कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की जीत बताया।
आतिशबाजी से गुंजा शहर का हृदय स्थल –
शहर के हृदय स्थल घंटाघर चौराहे पर नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल एवं मनीष ऊंटवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अजय सकलेचा, नंदकिशोर महावार, मनोहर पांचाल, प्रमोद रावल, सुरेश चोरडिया, पंकज कांठेड, चंद्रप्रकाश सोलंकी, राजेश धाकड़, तेजसिंह कदम, शिवेंद्र माथुर, सोनु यादव, महेंद्र चौहान, घनश्याम सोलंकी, अकरम कबाड़ी, अफाक अहमद, शरीफ कुरेशी, आसिफ मिर्जा, मोहनलाल बोरिवाल, कांतिलाल दलाल, सत्यनारायण पांचाल, शकील खान, प्रमोद पुरोहित, रवि गुल्या, शफीक खान, इरफान कुरैशी, सुनील वाक्तरिया, गप्पी अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

