– नगर पालिका सभागृह में देखा गया पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
जावरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बुधवार को भाजपा ने पुरे देश में पीएम किसान उत्सव मनाया, इसके तहत ग्राम पंचायत से लेकर जिला लेवल तक पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व तहसीलदार तथा पटवारी मौजुद रहे।
बुधवार को नगर पालिका सभागृह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं किस्त वितरण करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत वर्ष में कुल राशि रुपये 6 हजार की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है, उक्त योजना की 16 वीं किस्त जारी करने के लिए बुधवार को महराष्ट्र के यवतमाल में किस्त जारी करते हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक दिखाया गया, साथ ही इस दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रुप में मनाने का आव्हान किया था। जिसके चलते बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने नगर पालिका सभागृह में पीएम किसान उत्सव का आयोजन किया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान तहसीलदार संदीप इवने, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, सोनु यादव, मंत्री सुभाष टुकडिय़ा, रजत सोनी, शिवेन्द्र माथुर, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, मनीष ऊंटवाल, गणेश धाकड़, संतोष शर्मा, मंजु पांचाल, तेजसिंह कदम, गणेश चन्द्रवंशी, इरफान कुरैशी के साथ पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा, किशोर खर्निवाल, रसुबाला गामड़ आदि मौजुद रहे।

