– शक्ति केन्द्र क्रमांक 10 पर हुआ वार्ड क्रमांक 28, 29 व 30 का सम्मेलन
– मंडल प्रभारी उपेन्द्रसिंह यादव का मार्गदर्शन मिला
जावरा। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने काम पर लग गए है, इसी कड़ी में मंगलवार को शक्ति केन्द्र क्रमांक 10 पर चौपाटी क्षैत्र के वार्ड क्रमांक 28, 29 एवं 30 का शक्ति सम्मेलन शास्त्री कॉलोनी स्थित चित्राश कम्पयूटर सेंटर पर आयोजित किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी उपेन्द्रसिंह यादव ने सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया। शक्ति केंद्र प्रभारी अभय कोठारी ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए 15 करणीय कार्यों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर बूथ विजय संकल्प की शपथ रतलाम जिला विस्तार प्रभारी शिवलाल पाटीदार द्वारा दिलाई गई। केंद्र के परिचय पत्र प्रदेश कार्यकारी सदस्य कान्हसिंह चौहान एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ओस्तवाल द्वारा वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा रूपरेखा रखी गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जादौन, पार्षद बाबूलाल मईड़ा, शिवेंद्र माथुर, वार्ड अध्यक्ष मगनलाल, अतुल त्रिवेदी, विनोद चौरसिया, राहुल सकुनिया, केसर निनामा, अजय मईड़ा, करण, दिनेश भगोरा, किशोर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान ने किया। आभार अतुल त्रिवेदी ने माना।