जावरा। नगर मे सेंट पीटर चर्च पिपलोदा रोड़ पर केथोलिक ईसाई समाज झाबुआ डायसीस के नव नियुक्त बिशप स्वामी परम श्रद्धेय पीटर खराड़ी के प्रथम जावरा आगमन पर जावरा केथोलिक ईसाई समाज के सदस्यो द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह से पूर्व बिशप स्वामीजी द्वारा मिस्सा बलिदान में भाग लिया। इस दौरान संबोधित करते हुए समाजजनो को ईस्टर की बधाई देते हुए प्रभु येशु के बताए गए मार्ग पर चलने का उपदेश प्रदान किया। साथ ही बाईबल के वचनों से पडोसी प्रेम और मानव सेवा के तहत जीवन जीने का एक माध्यम बनाने का आव्हान भी किया।
सम्मान समारोह में बिशप स्वामीजी का स्वागत गायक मंडली द्वारा गीत प्रस्तुति से किया गया। साथ ही सेंट पीटर चर्च के पुरोहित फादर जॉर्ज, सिस्टर हिमना, सिस्टर सोमिया, सिस्टर सोफिया, सिस्टर रोशनी एवं माता मरिया समिति सदस्य, संत जोसप संघ, युवा संघ, बालक येसु संघ के सदस्यों द्वारा पुष्प गु’छ भेंट कर स्वागत कर झाबुआ धर्म प्रांत के धर्र्माध्यक्ष बनने पर बधार्ई दी। समारोह के अंत मे समाजजनों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स मान किया। इस मौके पर सजी वर्गीस, लोकेश सावनेर, जॉय मेथ्यु, एलील अरसु, बेंजामीन एक्का, जवानसिंह कटारा, निमन, प्रदीप टोपो, प्रकाश माल, सक्कु भैया, गोपाल भैया, ममता महिमाई दास, अशोक डामोर के परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।