- भव्य प्रतिमाये कर रही आकर्षित
- श्री सावरिया मित्र मंडल गुरुनानक मोहल्ला पर राधा कृष्णा थीम पर गरबा रास
- SDM ग्रुप के पंडाल में होगा भव्य डिजिटल बाना डंडा
जावरा : आध्शक्ति माँ दुर्गा की आराधना के नौ दिवसीय पर्व का उत्साह समूचे क्षेत्र में भरा है, शहर में करीब 350 स्थानों पर शक्ति स्वरूपा विराजित है , लेकिन शहर के तीन स्थानों पर माताजी की भव्य एवम आकर्षक प्रतिमा भक्तो का मन मोह रही है , जिनके दर्शन करने भक्त शहर के साथ ग्रामीण अंचलों से भी जावरा आ रहे है l
DBM ग्रुप लाला गली कार्नर –
शहर के लालागली कार्नर पर DBM ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष यहाँ कालिका माँ की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है , इस वर्ष भी यहाँ माँ कालिका की भव्य और विराट प्रतिमा स्थापित की गई है l

जावरा की माता रानी –
शहर के खारीवाल मोहल्ला में भी प्रतिवर्ष माताजी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाती है l इस वर्ष भी यहाँ माता जी की बहुत ही सुन्दर और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, साथ ही यहाँ आकर्षक विधुत सज्जा भी लोगो का मन मोह रही है l

SDM ग्रुप गोवर्धन नाथ मंदिर चौराहा –
शहर के गोवर्धन नाथ मंदिर चौराहे पर प्रतिवर्ष श्री दुर्गा मंडल (SDM Group) द्वारा माताजी की प्रतिमा स्थापित की जाती है, प्रतिदिन महा आरती के साथ प्रसादी वितरण किया जाता हैl मंगलवार को यहाँ डिजिटल बाना डंडा का आयोजन किया गया है

राधा कृष्णा की थीम पर होगा गरबा रास –
स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक मोहल्ला पर श्री सावरिया मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र महोत्सव् के तहत मंगलवार को रात्रि में महा आरती के बाद राधा कृषण की थीम पर गुजरती गरबा रास किया जायगा l



