– बडनगर के डॉ ददरवाल ने सम्पन्न करवाया नैत्रदान
जावरा। भारत विकास परिषद द्वारा शहर में नैत्रदान की अलख जगाई है, यहीं कारण है कि इस सत्र के पदाधिकारियों द्वारा लिए गए नैत्रदान के प्रकल्प में शहरवासी भी बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करते हुए किसी नैत्रहीन में नैत्र ज्योति प्रदान करने जैसे पुनित काम में सहयोग दे रहे है, इसी कड़ी में भावपि ने अब तक 18 नैत्रदान करवाए है, वहीं संस्था द्वारा 19 वां नैत्रदान गुरुवार को सोनगरा परिवार द्वारा करवाया गया। इस नैत्रदान में प्रेरक रहे एडवोकेट पुखराज सोनगरा। सोनगरा ने परिजनों से नैत्रदान की स्वीकृति लेकर भाविप के नैत्रदान प्रकल्प प्रभारी रवि खारीवाल एवं निलेष मेहता को सूचित किया। जिसके बाद उन्होने नैत्रदान को लेकर आवश्यक सावधानी नेत्रदानी परिवार के बताई। वहीं बडनगर से डॉ ददरवाल की टीम ने जावरा पहुंचकर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नैत्रदान सम्पन्न करवाय और परिजनों को नैत्रदान करने का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए नेत्रदानी स्वर्गीय पुनमचंद्र सोनगरा के परिजनों का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

